फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It is not good if the shops are sublet

Chamba News: दुकानों को सबलेट किया तो खैर नहीं

Thu, 06 Apr 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
It is not good if the shops are sublet
चंबा। शहर में दुकानों को सबलेट करना अब दुकानदारों को महंगा पड़ सकता है। नगर परिषद चंबा ने दुकानदारों को सख्त निर्देश जारी कर दुकानों को आगे सबलेट न करने की सख्त हिदायत दी है। इतना ही नहीं, दुकानदारों को चेताया गया है कि यदि कोई दुकानदार दुकान को सबलेट करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस दुकान को खाली भी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर परिषद के दायरे में आते मुख्य बाजार, राजीव गांधी कांप्लेक्स, कसाकड़ा स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के समीप, शीतला पुल के पास और बालू में 457 दुकानें और खोखे हैं। इनमें से 295 खोखे और 162 दुकानें शामिल हैं। नगर परिषद ने इन खोखों और दुकानों को किराये पर दिया है। इसकी एवज में नगर परिषद हर माह किराया वसूल करती है। बावजूद इसके कुछेक खोखा धारकों और दुकानदारों की ओर से इन्हें सबलेट करने की शिकायतें नगर परिषद चंबा के पास पहुंची हैं। शिकायतों के आधार पर नगर परिषद की ओर से शहर के दायरे में आते दुकानदारों और खोखाधारकों को मोटी कमाई चक्कर में सबलेट न करने के फरमान जारी किए हैं। फरमानों में साफ किया गया है कि यदि कोई दुकान या खोखा सबलेट पाया जाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed