फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It is easy for women to overcome every difficulty by becoming Aparajita

Chamba News: महिलाओं के लिए अपराजिता बन हर मुश्किल से पार पाना आसान

Mon, 31 Jul 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
It is easy for women to overcome every difficulty by becoming Aparajita
चंबा। महिला अपराजिता बनकर जहां हर मुश्किल का सामना कर सकती है वहीं किसी भी मुकाम को हासिल करना उसके लिए मुमकिन है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के जिला समन्वयक मनोहर नाथ ने महिलाओं से कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं जागरूक होकर हरेक क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। काफी महिलाओं ने देश और प्रदेश स्तर पर अपनी काबिलियत से नाम रोशन किया है। जागरूक महिला को कोई भी परास्त नहीं कर सकता। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। कहा कि आज जिस तरह लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी है उसी तरह स्वस्थ रहना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय अभियान है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने और खुद के पैरों पर खड़े होने का मौका मिलता है। अमर उजाला को और ऐसे कार्यक्रम करवाने चाहिए। -अनीता देवी।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से ऐसे कार्यक्रम और करवाए जाने चाहिए। इससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनती हैं। उन्हें अपने अधिकारों को जानने का मौका मिलता है। -रीना कुमारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौर में महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना बहुत जरूरी है। महिला कहीं न कहीं मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने के कारण पीछे रह रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को नई ऊर्जा मिलती है। -नीशू कुमारी।

ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक बनाते हैं। अपने हक की लड़ाई लड़ने के बारे में प्रेरणास्त्रोत बनते हैं। ऐसे कार्यक्रम अन्य संस्थाओं को भी आयोजित करवाने चाहिए जिससे महिला शक्ति को आगे आने का मौका मिले। -अनुराधा देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed