{"_id":"61d8616c044fd11485440395","slug":"issue-of-notices-to-530-electricity-consumers-in-dalhousie-chamba-news-sml396004891","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में 530 उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में 530 उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन
Issue of notices to 530 electricity consumers in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। विद्युत उपमंडल डलहौजी में 530 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर उन्हें दस दिन के भीतर लंबित बिल जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर बोर्ड की 57 लाख की देनदारी है। बोर्ड ने साफ किया है कि दस दिन में बिल नहीं जमा करवाने पर उपभोक्ताओं के अस्थायी रूप से कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
साथ ही दोबारा कनेक्शन लेने के लिए उन्हें ढाई सौ रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि, लंबित बिल जमा करवाने के लिए बोर्ड उपभोक्ताओं को कई बार सूचित कर चुका है, लेकिन उन्होंने बोर्ड की सूचना को अनदेखा कर बिल जमा करवाना जरूरी नहीं समझा। इसके चलते बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को अब डिफाल्टर की श्रेणी में शामिल कर दिया है। उन्हें नोटिस जारी कर जल्द लंबित बिल जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। अस्थायी कनेक्शन कटने के बाद भी जो उपभोक्ता लंबित बिल जमा नहीं करवाएंगे तो उनके स्थायी रूप से बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
ऐसा होने पर उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने के लिए नए सिरे से औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यह जानकारी बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता प्रवेश ठाकुर ने दी है।