फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Issue-less Congress is misleading people: Dr. Bhardwaj

लोगों को बरगला रही मुद्दाविहीन कांग्रेस : डॉ. भारद्वाज

Tue, 09 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Issue-less Congress is misleading people: Dr. Bhardwaj
पर्यटन स्थलों को विकसित करना रहेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

सड़क, सुरंग को लेकर उठाए जाएंगे हरसंभव कदम
चंबा। चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस पार्टी मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर अब लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी कदापि सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव जनता जनार्धन बनाम कांग्रेस के बीच होेना है। उन्होंने कहा कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करना उनकी मुख्य प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने साफ किया कि चैहणी सुरंग का सामरिक महत्व है जिसके लिए पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री रहे जयराम ठाकुर की ओर से भरसक प्रयास करते हुए डीपीआर तक तैयार करवा ली गई है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर विस्तारीकरण करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान जब शांता कुमार केंद्रीय मंत्री रहे तो उस दौरान शांता कुमार ने सिकरीधार सीमेंट प्लांट को धरातल पर लाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन, ठेकेदारों के आगे न आने से यह प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर पाया। हालांकि, इससे पहले बरमाणा और बिलासपुर में सीमेंट प्लांट स्थापित करवाए जा चुके हैं। कहा कि जिला चंबा का सर्वांगीण विकास करवाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed