फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   irrigation kuhal blocked

बरौर में कूहल बंद, नहीं हो पा रही सिंचाई

Wed, 17 Mar 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
irrigation kuhal blocked
कूहल में पानी न आने की समस्या को लेकर एसडीएम शिवम प्रताप सिंह को ज्ञापन देने के बाद बरौर पंचायत का - फोटो : Chamba
चंबा। बरौर पंचायत में सिंचाई कूहल बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी और उपप्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कलियूं से बरौर सिंचाई कूहल एक साल से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

मलबा गिरने की वजह से कूहल बंद हो चुकी है, जिसे दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है। इससे बरौर पंचायत के बरौर, डबोला और लंजी गांव में लोगों को खेती करने में दिक्कत हो रही है। इन गांवों में लोग सब्जियों की बिजाई कर अपनी आजीविका चलाते हैं लेकिन कूहल बंद होने की वजह से ग्रामीणों को सब्जियां उगाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सब्जियों की सिंचाई के लिए ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मां की है कि कूहल को दोबारा से चालू करवाने के लिए संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी किए जाएं। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed