बनीखेत (चंबा)। पद्दर मार्ग मार्केट में एसडीएम डलहौजी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाजार में बिना मास्क घूम रहे बारह लोगों के चालान काटे गए। इसके साथ ही दो लोगों को सार्वजनिक स्थल में धूम्रपान करते हुए दबोचा गया। टीम ने बिना मास्क घूमने पर छह हजार रुपये जुर्माना वसूूला और धूम्रपान करने वाले लोगों के कोटपा अधिनियम के तहत चालान किए। इस दौरान बीएमओ समोट सतीश फोतेदार, बीडीओ भटियात बशीर खान, तहसीलदार डलहौजी राजेश जरयाल मौजूद रहे।
वहीं, आवाजाही कर रहे स्कूली बच्चों को भी कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव के बारे में जागरूक किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले चुवाड़ी में भी यह कार्रवाई की गई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन अब सख्त कार्रवाई कर रहा है। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि 12 चालान बिना मास्क घूम रहे लोगों के किए गए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की अनुपालना करें।