फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Invoices made by business establishments, fined 14,000

Chamba News: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के किए चालान, 14,000 जुर्माना वसूला

Thu, 23 Feb 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Feb 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Invoices made by business establishments, fined 14,000
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में एसडीएम अनिल भारद्वाज की अगुवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने विभिन्न ढाबों, रेस्तरां और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पांच व्यापारिक प्रतिष्ठानों का चालान कर 14,000 रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

कहा कि पॉलिथीन मानव जीवन, वनस्पति और जीव जंतुओं के लिए काफी हानिकारक होने के साथ ही पर्यावरण और धरती के लिए नुकसानदायक है। एसडीएम ने व्यापारियों से स्वच्छता अपनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। इसके इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को लागू करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं संचालकों को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा होटल कारोबारियों के साथ कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने होटल कारोबारियों को जागरूक करते हुए कहा कि बोर्ड की ओर से होटल कारोबारियों के लिए ऑनलाइन रिन्यूअल सुविधा भी उपलब्ध है। इसके तहत 20 से कम कमरों वाले होटल कारोबारी अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वार्षिक अनुमति का ऑनलाइन नवीनीकरण करवा सकते हैं। ये नवीनीकरण तय नियमों के अनुसार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed