फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Investigation of 139 samples in the districtfive people corona infected

Chamba News: जिले में 139 सैंपलों की जांच पांच लोग कोरोना संक्रमित

Sun, 09 Apr 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 139 samples in the districtfive people corona infected
चंबा। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रविवार को कोरोना जांच के लिए 139 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि तीन मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। इसके चलते जिले में अब कोरोना के 80 सक्रिय मरीज बचे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि कोरोना के मरीजों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना किसी न किसी क्षेत्र से लोगों के सैंपल भर रही हैं। सर्दी जुकाम से पीड़ित लक्षणों वाले लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की जा रही है। ताकि समय पर मरीज की पहचान कर उनका इलाज किया जा सके और इस संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। रोजाना जिला में कोरोना के सक्रिय मरीज निकल रहे हैं। इसलिए लोगों को इस संक्रमण से बचने के लिए कोविड नियमों की पालना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed