फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   interview will held in Lachpri ITI

नौकरी के इच्छुक आईटीआई लचोड़ी आएं

Tue, 16 Mar 2021 07:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
interview will held in Lachpri ITI
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचोड़ी में 23 मार्च को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। देश की नामी कंपनी कैंपस इंटरव्यू में चयनित शिक्षित प्रशिक्षुओं को उम्दा वेतनमान देगी। संस्थान के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से आईटीआई लचोड़ी में आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू में 18 से 23 आयु वर्ग के पुरुष प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। बताया कि कंपनी प्रबंधन दस्तावेजों की जांच के बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन करेगा। कंपनी प्रबंधन सुजुकी मोटर गुजरात के लिए चयनित प्रशिक्षुओं को सात माह बतौर प्रशिक्षु रखेगा। उसके बाद कंपनी की नीतियों के मुताबिक उनका नियमितीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आईटीआई लचोड़ी में निजी कंपनी प्रबंधन की ओर से कैंपस इंटरव्यू लिया जाएगा। इसमें दसवीं कक्षा में पचास प्रतिशत अंकों के साथ पास करने के साथ फीटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटो मोबाइल), ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 2015 से 2020 तक के पास आउट अभ्यर्थी इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान के समूह अनुदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने साथ मूल प्रमाण पत्र दसवीं, जमा दो, आईटीआई प्रमाण पत्र और सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, आधार कार्ड या कोई भी आईडी के साथ दो फोटो कॉपी के सेट और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed