फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Intervening person was beaten up

बीचबचाव कर रहे व्यक्ति की कर दी पिटाई

Fri, 10 Dec 2021 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Intervening person was beaten up
Intervening person was beaten up
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत पल्यूर के परिक्षेत्र में दो गुटों में हो रहे लड़ाई-झगड़े में हस्तक्षेप करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति को ही एक गुट ने पकड़कर पीट डाला और अस्पताल पहुंचा दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में दिया गया। उसके बाद सीटी स्कैन के लिए घायल को नूरपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। घायल की पहचान अयूब पुत्र इस्माइल निवासी कुहाड़ी डाकघर पल्यूर तहसील चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अयूब दूध बेचने का काम करता है। हर रोज की तरह शुक्रवार को भी वह दूध लेकर शहर की ओर आ रहा था। रास्ते में उसके गांव के ही दो गुटों में विवाद हो रहा था। वह लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए थे। इस दौरान अयूब ने विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने का प्रयास किया, लेकिन एक गुट के लोग उसके साथ ही उलझ पड़े और आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीट डाला। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसे छुड़ाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed