{"_id":"627d42182dd7fa063626cb7f","slug":"international-status-to-manimahesh-yatra-ranjit-chamba-news-sml4086313122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा को मिले अंतरराष्ट्रीय दर्जा : रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा को मिले अंतरराष्ट्रीय दर्जा : रणजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भरमौर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि मणिमहेश यात्रा को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के साथ ही इसकी अवधि भी बढ़ाई जाए।
इस मांग को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारियों ने बताया कि मणिमहेेश यात्रा प्रशासनिक तौर पर 15 दिन की रहती है। ऐसे में अधिकतर श्रद्धालु बिना सुविधा के यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर इस यात्रा का स्वरूप अमरनाथ की तर्ज पर किया जाए तो मई से लेकर अक्तूबर तक काफी संख्या में श्रद्धालु आवाजाही कर सकेंगे और श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं भी मिलेंगी।
इसके अलावा यात्रा को अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलता है तो इससे विदेशों में भी इसका प्रचार होगा। व्यापार मंडल के प्रधान रणजीत शर्मा और महासचिव सुरेश ठाकुर ने बताया कि यात्रा की अवधि बढ़ने से प्रदेश के अलावा जिले के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह यात्रा 15 दिन के बजाय छह माह तक चलेगी। उन्होंने बताया कि अभी हाल में केंद्र सरकार ने जिले के पांगी और भरमौर के लिए रोप वे के निर्माण के लिए 1750 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार का आभार जताया है।