{"_id":"6a1eca1c6034b65736011890","slug":"instructions-to-repair-the-toilets-of-dhulada-school-chamba-news-c-88-1-cmb1003-185356-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धुलाड़ा स्कूल के शौचालयों को दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धुलाड़ा स्कूल के शौचालयों को दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण
टीम ने खंगाला रिकॉर्ड, अन्य व्यवस्थाएं पाई गईं दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलाड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में शौचालयों की हालत खराब पाई गई। इसको लेकर उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई। साथ ही बिना विलंब शौचालयों को दुरुस्त और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरन शौचालयों में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाई गई थी। इस मामले को लेकर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए गए। इससे पहले स्कूल का तमाम रिकॉर्ड जांचा गया जो दुरुस्त पाया गया। इसके बाद विभागीय टीम ने स्कूल हाजिरी रजिस्टर से लेकर अन्य कार्याें की भी जांच परख की। विभागीय टीम ने स्कूल अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे इसी तरह अपनी ड्यूटी दें। साथ ही गुणात्मक शिक्षा की ओर प्रयास करें ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। मंगलवार को विभागीय टीम सुबह ही स्कूल में पहुंच गई जहां औचक निरीक्षण के जरिये व्यवस्थाओं को जांचा। गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर औचक निरीक्षण कर स्कूलों की व्यवस्था की जांच की जाती है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि स्कूल में शौचालयों की हालत सही नहीं पाई गई। इसके बारे में स्कूल प्रबंधन को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अन्य स्कूलों में जाकर व्यवस्था जांची जाएगी।