फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inspection of lift drinking water scheme to be built with Rs 26 crores

Chamba News: 26 करोड़ से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण

Wed, 24 Apr 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Inspection of lift drinking water scheme to be built with Rs 26 crores
चंबा के चुवाड़ी में उठाऊ पेयजल योजना की साइट का निरीक्षण करती विभागीय टीम।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी परिक्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या से शीघ्र निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इसको लेकर जल शक्ति विभाग की ओर से 26 करोड़ से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना की साइट इंस्पेक्शन को लेकर विभागीय टीम में मुख्य अभियंता उत्तरी जोन धर्मशाला इंजीनियर सुरेश महाजन सहित अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, सहायक अभियंता देवेंद्र राणा, कनिष्ठ अभियंता रविंद्र सिंह ठाकुर ने निरीक्षण किया। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि उठाऊ पेयजल जल योजना के तहत छह वाटर टैंक कुडनू पंचायत के तलाटा गांव में और 27 लाख लीटर की क्षमता वाले छह वाटर टैंक का निर्माण किया जाएगा । योजना के निर्माण से कस्बे में पेयजल योजना की किल्लत को दूर किया जाएगा। इस दौरान जल शक्ति विभाग की टीम द्वारा हेलीपैड के समीप ढाई करोड़ की लागत से दो मंजिला जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के निर्माण को लेकर भी एरिया को जांचा गया। वही, 19 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सीवरेज योजना के कनेक्शन लेने के लिए कस्बे के 150 परिवारों ने मांग रखी है। उन्होंने कहा कि जल्द चुवाड़ी उठाऊ पेयजल योजना 26 करोड़ की लागत से निर्मित होगी। इसके टेंडर आचार संहिता के बाद किए जाएंगे। सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed