{"_id":"69d7de294858acb89805e6d6","slug":"injured-himalayan-ghoral-cub-handed-over-to-forest-department-chamba-news-c-88-1-ssml1006-179940-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वन विभाग को सौंपा घायल हिमालयन घाेरल का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वन विभाग को सौंपा घायल हिमालयन घाेरल का बच्चा
Thu, 09 Apr 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शेरपुर वन बीट के तहत चन्ना मोड़ पर पिकअप चालक ने सड़क के किनारे घायल हिमालयन घोरल के बच्चे को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया।
इसके लिए विभाग ने चालक और हेल्पर के कार्य की प्रशंसा की। घायल घोरल को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय डलहौजी पहुंचाया गया। यहां उसके जख्मों पर मरहम पट्टी की गई। जब तक वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक उसे देखभाल के लिए विभाग अपने पास रखेगा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। डीएफओ रजनीश महाजन ने बताया कि पिकअप चालक ने घायल हिमालयन घोरल का बच्चा उनके सुपुर्द किया था। वह अब पूरी तरह सुरक्षित है। संवाद