फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Increasing number of students in government schools

चंबा के सरकारी स्कूलों में ओवरआल 60.22 प्रतिशत पहुंची बच्चों की दैनिक उपस्थिति

Tue, 12 Oct 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Increasing number of students in government schools
Increasing number of students in government schools
चंबा। कोरोना महामारी के चलते स्कूलों में बच्चों की दैनिक उपस्थिति की प्रतिशतता बढ़ रही है। जिले में पांच कक्षाओं (आठवीं से बारहवीं) की ओवरऑल प्रतिशतता 60.22 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जबकि, हर कक्षा में पचास प्रतिशत से अधिक बच्चे पहुंचने लगे हैं। स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थियों में पढ़ाई के लिए खासी उत्सुकता देखी जा रही है। साथ ही विद्यार्थी नियमों की अनुपालना करते हुए पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आठवीं कक्षा के 2851, नौवीं के 4914, दसवीं के 5166, ग्यारहवीं के 5338 और बारहवीं कक्षा के 4746 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। सबसे ज्यादा प्रतिशतता जमा दो कक्षा की 60.22 प्रतिशत है। जबकि, सबसे कम आठवीं कक्षा की है, जो 51.84 प्रतिशत है। शिक्षा विभाग की ओर से भी समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश कोरोना महामारी के मद्देनजर दिए जा रहे हैं। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी के 15 स्कूलों में आने वाले बच्चों की दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते नहीं मिल पा रही है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि जिले में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed