{"_id":"69248de4b3e064cd8d039f18","slug":"increase-x-ray-screening-to-identify-hidden-tb-patients-chamba-news-c-88-1-ssml1006-167404-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टीबी के छिपे मरीजों की पहचान के लिए बढ़ाएं एक्सरे स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टीबी के छिपे मरीजों की पहचान के लिए बढ़ाएं एक्सरे स्क्रीनिंग
Mon, 24 Nov 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंबा। टीबी मुक्त अभियान को तेज गति देने के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य खंड चिकित्सा अधिकारियों को संवेदनशील आबादी की एक्स-रे स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य को सख्ती से पूरा किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत और पीएचसी स्तर पर कैंप आयोजित कर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही टीबी संभावित व्यक्तियों के बलगम नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएं, ताकि छिपे हुए मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार शुरू किया जा सके।
डॉ. महाजन ने स्वास्थ्य खंड पुखरी के बीएमओ को विशेष रूप से चंबा शहर में दो से तीन टीबी स्क्रीनिंग शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अगर शहर में कोई टीबी का छिपा मरीज है तो उसे चिह्नित कर उपचार उपलब्ध कराना जरूरी है।
विज्ञापन
दिसंबर में पंचायतें टीबी मुक्त होने का दावा पेश करेंगी, इसलिए स्क्रीनिंग कार्य को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी सहित विभिन्न खंडों के चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।