{"_id":"61d862d1527c1d47cf2699ea","slug":"inauguration-of-jalshakti-mandal-killar-chamba-news-sml396006116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति मंडल किलाड़ का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति मंडल किलाड़ का किया उद्घाटन
विज्ञापन
पांगी में वर्चुअल माध्यम से जलशक्ति विभाग मंडल के शुभारंभ पर उपस्थित प्रशासनिक अमला।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी/भरमौर (चंबा)। उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में जलशक्ति मंडल किलाड़ और जलशक्ति उपमंडल साच का उद्घाटन किया गया। ये उद्घाटन भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर ने सूचना विज्ञान केंद्र चंबा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए।
उनके साथ सदर विधायक चंबा पवन नैयर विशेष रूप से मौजूद रहे।
जियालाल कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि पांगी में जलशक्ति मंडल न होने से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई कार्यों के लिए उन्हें चंबा या भरमौर जाना पड़ता था। आम जनता की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांगी में जलशक्ति विभाग के मंडल और उपमंडल खोलने की घोषणा की थी। कोरोना के चलते इसमें कुछ विलंब हुआ, लेकिन अब पांगी की जनता को जलशक्ति विभाग से जुड़े कार्य करवाने के लिए आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि भनौड़ी से किलाड़ रोपवे के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृत मिल चुकी है। इसकी कुल लंबाई 21 किलोमीटर है। इस पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि भनौड़ी से किलाड़ पांगी का क्षेत्र बर्फबारी की वजह से साल में छह माह बंद रहता है। बर्फीले क्षेत्र में रोपवे बनने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में बर्फबारी के बाद भी संपर्क बना रहेगा। कहा कि 65 करोड़ की धनराशि से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांगी उपमंडल में संपर्क मार्गों का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
पांगी उपमंडल में अग्निशमन केंद्र भी जल्द खोला जाएगा। कहा कि किलाड़ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की जा रही है। मौसम खराब होने की वजह से शुक्रवार को हेलीकॉप्टर की उड़ान नहीं हो पाई। मौसम साफ होने पर 10 जनवरी को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। किलाड़ मुख्यालय में अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग हरि प्रकाश ने उद्घाटन की रस्म अदायगी की।