फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In Singi there is power failure for 20 days in a month.

Chamba News: सिंग्गी में एक माह में 20 दिन गुल रहती है बिजली

Mon, 08 May 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
In Singi there is power failure for 20 days in a month.
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत सिंग्गी के कनोड़ी, घनोला और दड़ोगा की 500 की आबादी बिजली की आंखमिचौनी से परेशान है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इन गांवों में एक माह में महज दस दिन तक बिजली रहती है जबकि शेष बीस दिन गांव अंधेरे में ही डूबे रहते हैं। इसके चलते ग्रामीण कई रातें अंधेरे में ही काटने को विवश हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या बीते एक वर्ष से चली आ रही है। कहा कि कई बार विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवा गया है बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वार्ड पंच कमल कुमार और ग्रामीणों सुरेश कुमार, राज कुमार, अजय कुमार, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप रहने के बावजूद उपभोक्ताओं से एक माह का पूरा बिजली बिल वसूला जा रहा है लेकिन नियमित रूप से गांवों में बिजली न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहा कि बिजली आपूर्ति बंद रहने से सबसे अधिक खामियाजा विद्यार्थियों, गृहिणियों और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से ऐसी समस्या हुई है। जल्द इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed