फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In operation private, employees of government hospital who render unconscious

Chamba News: ऑपरेशन प्राइवेट में, बेहोश करने वाले सरकारी अस्पताल के कर्मचारी

Mon, 01 Jan 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
In operation private, employees of government hospital who render unconscious
चंबा। जिले के कई निजी अस्पताल बिना एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चल रहे हैं। इनमें रोजाना मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इन निजी अस्पतालों में ऑपरेशन तो किए जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले इन्हें बेहोश करने वाले कर्मचारी सरकारी संस्थान से जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों से जाने वाले इन कर्मचारियों को भी मरीजों को बेहोशी का इंजेक्शन देने की शक्तियां नहीं हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंक कर ये कर्मचारी निजी अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। इसके बदले में ये कर्मचारी प्रति ऑपरेशन निजी अस्पताल संचालकों से मोटी रकम वसूल कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि निजी अस्पतालों में जाकर काम करने वाले सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों पर विभागीय अधिकारी भी शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं। यही वजह है कि निजी अस्पताल संचालक महंगा एनेस्थीसिया का विशेषज्ञ नियुक्त करने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर ऑपरेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा शहर के साथ आधा दर्जन निजी अस्पताल चल रहे हैं। इनमें एक निजी अस्पताल के पास ही शायद एनेस्थीसिया की सुविधा होगी। अन्य किसी भी निजी अस्पताल के पास एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की सुविधा नहीं है। निजी में सरकारी अस्पतालों की तुलना में रोजाना ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जबकि सरकारी में तारीख मिलती है। कई बार लंबी तारीख मिलने के कारण मरीज निजी अस्पतालों का रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि निजी अस्पतालों में बिना एनेस्थीसिया ऑपरेशन कैसे हो रहे हैं, इसको लेकर आज तक किसी भी स्वास्थ्य या प्रशासनिक अधिकारी ने छानबीन नहीं की है। निजी अस्पतालों में मरीजों से ऑपरेशन के बदले में मनमाने दाम वसूले जाते हैं। ऑपरेशन करने के बदले में ली जाने वाली फीस का भी कोई रेट तय नहीं है।
--
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बेरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। मामले का पूरा पता लगाने के लिए वह जिले के अधिकारी से बात करेंगे। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


--

मेडिकल कॉलेज से मुहैया करवाया जाता है खून
जिले के प्राइवेट अस्पतालों में जरूरत के समय चंबा मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक से मुहैया करवाया जाता है। किसी भी प्राइवेट अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। निजी अस्पताल से मरीज को ब्लड लेने के लिए सीधे मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के दौरान अकसर खून की आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को निजी अस्पतालों में अपना ब्लड बैंक खोलने को लेकर दिशा निर्देश देने चाहिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed