{"_id":"69370a71d06463d3c00c599e","slug":"in-langera-one-has-to-travel-10-km-to-talk-on-mobile-chamba-news-c-88-1-cmb1002-168685-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लंगेरा में मोबाइल पर बात के लिए जाना पड़ रहा 10 किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लंगेरा में मोबाइल पर बात के लिए जाना पड़ रहा 10 किमी दूर
Mon, 08 Dec 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत आते लंगेरा गांव के ग्रामीणों ने मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से अपनी समस्याओं को साझा किया। उनका कहना है कि गांव में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे उन्हें फोन पर बात करने के लिए 10 किलोमीटर दूर संघणी जाना पड़ता है।
यह न केवल समय की बर्बादी है बल्कि ग्रामीणों को बहुत असुविधा होती है। ग्रामीणों ने बिजली की स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। गांव में बिजली की आपूर्ति अक्सर कम रहती है और बर्फबारी के दौरान कई दिनों तक अंधेरा रहता है। इससे गांव में जीवन की सामान्य रफ्तार भी प्रभावित होती है और विशेषकर रात के समय अंधेरे में काम करना मुश्किल हो जाता है।
लंगेरा से त्रियुगल तक जाने वाली सड़क कच्ची है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। इसके अलावा त्रियुंगल में कोई बस सेवा नहीं है और ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए पांच किलोमीटर तक पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है, जो यात्रा को और भी कठिन बना देता है। नेटवर्क की समस्या को हल करने के लिए गांव में एक मोबाइल टावर लगाने की मांग की। उन्होंने बिजली संकट को दूर करने के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की भी अपील की। बैठक में एसडीएम सलूणी चंद्र वीर सिंह, बीडीओ कनवर सिंह, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, सतीश कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।