{"_id":"6577f0e80a6bba2f890cb037","slug":"in-just-one-year-the-governments-wind-came-in-the-name-of-change-in-the-system-trilok-chamba-news-c-88-1-ssml1004-14089-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में ही निकली व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई सरकार की हवा : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में ही निकली व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई सरकार की हवा : त्रिलोक
Tue, 12 Dec 2023 11:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
चंबा। सत्ता की चाह में जुमलों की सरकार का एक वर्ष पूरी तरह विफल रहा है। विधानसभा चुनाव में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस ने लोगों का उत्साह तो बढ़ा दिया, लेकिन एक वर्ष के कार्यकाल में ही सरकार की हवा निकल चुकी है।
जिला मुख्यालय चंबा में प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार हर जगह फिसड्डी साबित रही है। कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंस चुकी है। पर्यटन कारोबार को पंख लगाने के बजाय सरकार ने प्रदेश के द्वार बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए बंद करने का काम किया है। इस वजह से पर्यटक कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये देने, पांच लाख युवाओं को रोजगार देने और गोबर खरीद समेत कई वादे जनता से किए थे, लेकिन इन्हें पूरा करने में सरकार विफल रही है। अब मुख्यमंत्री सरकारी खजाने में कुछ न होने की बात कह रहे हैं। त्रिलोक कपूर ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने असांविधानिक तौर पर प्रदेश में छह संसदीय सचिव बना दिए। इनकी कोई आवश्यकता ही नहीं थी। दोस्तों को एडजस्ट करने के लिए एक दर्जन सलाहकार नियुक्त कर दिए। ये कैबिनेट रैंक से नीचे नहीं हैं। बावजूद इसके जनता को दी गई गारंटियों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार फिसड्डी साबित ही रही। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर विधायक डॉ. जनक राज इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--