{"_id":"66bce0b0d0d42ec0ed063c45","slug":"in-dhulada-school-not-teachers-but-even-class-iv-personnel-were-sent-on-deputation-chamba-news-c-88-1-cmb1003-131034-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धुलाड़ा स्कूल में शिक्षक नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी प्रतिनियुक्ति पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धुलाड़ा स्कूल में शिक्षक नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी प्रतिनियुक्ति पर भेजा
Wed, 14 Aug 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मैहला क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलाड़ा में अध्यापकों की कमी है। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में प्रधानाचार्य सहित अन्य टीचिंग स्टाफ और कार्यालय स्टाफ की कमी है।
स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार विभाग को बताने का बावजूद पद नहीं भरे गए हैं। हैरानी की बात है कि स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी अन्य स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है।
स्कूल में प्रधानाचार्य, कंप्यूटर टीचर, टीजीटी आर्ट्स, शारीरिक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक सहित लिपिक का पद खाली है। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 200 है। एसएमसी अध्यक्ष सुभाष कुमार, परविंद्र ठाकुर, बिंटू कपूर, अंजू कुमारी और अशोक कुमार ने बताया कि स्टाफ की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कार्यालय स्टाफ न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द अध्यापकों की तैनाती नहीं की गई तो वे शिक्षा मंत्री से शिकायत करेंगे। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। जल्द उचित व्यवस्था बनाकर स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
--