{"_id":"6249d2980fb4191d544afdfb","slug":"in-bhalei-mata-temple-9-thousand-devotees-got-their-head-refurbished-chamba-news-sml40456897","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भद्रकाली भलेई माता मंदिर में 9 हजार भक्तों ने नवाजा शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भद्रकाली भलेई माता मंदिर में 9 हजार भक्तों ने नवाजा शीश
विज्ञापन
भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। दूसरे नवरात्र पर मां भद्रकाली भलेई माता मंदिर में 9 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग जातर लेकर माता के चरणों में बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने के लिए पहुंचे।
रविवार को मंदिर परिसर में सुबह आठ बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। ये क्रम पूरा दिन जारी रहा। रविवार को अवकाश के चलते जिला मुख्यालय समेत आस-पास के क्षेत्रों से लोग गाड़ियों में सवार हो माता के दरबार में हाजरियां लगाने पहुंचे। पूरा दिन भर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन जारी रहा।
वैश्विक महामारी के बाद अब चैत्र नवरात्रों में माता के कपाट श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से खुल गए हैं। ऐसे में मंदिरों में माता के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भद्रकाली भलेई माता मंदिर में अल सुबह आरती के समय श्रद्धालु पहुंचना शुरू हुए। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ परिसर में बढ़ती गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवान भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखे। श्रद्धालुओं के वाहनों को मंदिर को जाने वाले मुख्य रास्ते में ही रोक कर एक किनारे पार्क करने की व्यवस्था की है। यहां से आगे श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
भलेई माता मंदिर में दूसरे दिन जम्मू के श्रद्धालु सुदेश गुप्ता की ओर से लंगर की व्यवस्था रही। माता के दर्शनों के बाद लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जिला मुख्यालय स्थित चामुंडा देवी मंदिर, शीतला माता देवी मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।