फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illigal paragliding in Khaddi

नियमों को ताक पर रख करवाई जा रही पैराग्लाइडिंग

Wed, 17 Mar 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
illigal paragliding in Khaddi
चंबा-पठानकोट एनएच पर खड्डी के पास अवैध रूप से की जा रही पैराग्लाइडिंग। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट मार्ग पर खड्डी में अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। क्योंकि अभी तक पर्यटन विभाग की ओर से इस साइट को पैराग्लाइडिंग के लिए हरी झंडी नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन

बावजूद इसके कुछ लोग पर्यटकों की जिंदगी को दांव पर रखकर पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। जबकि, पैराग्लाइडिंग से पूर्व पर्यटन विभाग की अनुमति लेना जरूरी है। विभागीय टीम साइट का निरीक्षण कर तय करती है कि साइट पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त है या नहीं। उसके बाद ही साइट को पैराग्लाइडिंग करने के लिए पास किया जाता है। लेकिन खड्डी में कुछ लोग बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों से पैसे कमाने के चक्कर में उनकी जान को जोखिम में डाला जा रहा है। पैराग्लाइडिंग हादसे में चंबा में पर्यटक अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ऐसे में इस तरह से अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करवाना चिंता का विषय है। खज्जियार में पैराग्लाइडिंग को लेकर दो साइटें चिह्नित की गई हैं, जहां मानव परिंदे हवा में उड़ान भर रहे हैं। इन साइटों को पैराग्लाइडिंग के लिए हरी झंडी देने से पहले सरकारी विभागों की टीमों ने निरीक्षण किया था। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर खड्डी में अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करवाकर पर्यटकों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है तो इसको लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के एटीडीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि दुंढियारा बंगला में पैराग्लाइडिंग को लेकर अनुमति दी गई है। जबकि, खड्डी में पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं है। बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed