फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illigal mining 20 tractor grab chamba

अवैध रूप से रावी से रेत भरते एसडीएम ने पकड़े 20 ट्रेक्टर

Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
illigal mining 20 tractor grab chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। उदयपुर के पास रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम की अगुवाई में विभागों की संयुक्त टीम ने रावी किनारे रेत भरते 20 ट्रैक्टरों को पकड़ा है। रावी नदी के तट पर अचानक विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया वहीं चालकों ने भागने की भी कोशिश की। लेकिन, टीम ने सभी को धर दबोचा।
कार्रवाई करते हुए एसडीएम चंबा ने आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया जबकि, 18 ट्रैक्टर मालिकों को 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। प्रशासनिक अधिकारी ने अवैध खनन करने वालों को दो टूक चेताया है कि अवैध रूप से रावी से रेत निकालना गैर कानूनी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी की अगुवाई में हुई इस संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि उदयुपर के पास रावी से अवैध खनन की शिकायतें एसडीएम कार्यालय चंबा के पास पहुंची थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर वीरवार सुबह एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह की अगुवाई में खनन विभाग, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने उदयपुर के पास रावी तट पर दबिश दी। कार्रवाई करते हुए 10 ट्रैक्टर के चालकों को 4500 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। वहीं 8 ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
ट्रैक्टर जब्त करने के बाद एसडीएम चंबा ने पंचायत प्रधान और ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। एसडीएम ने उन्हें बताया कि अगर वे पंचायत से एनओसी लेकर प्रशासन से लीज पर उदयपुर खनन पट्टे को लीज पर ले लेते हैं, तो वे इस प्रकार की कार्रवाई से बच सकते हैं। कहा कि प्रशासन और विभागीय टीमें किसी को भी बेवजह तंग नहीं करना चाहती है। बावजूद इसके उदयपुर से ही इस संदर्भ में उनके पास कई शिकायतें पहुंची हैं। इसके बाद ही ये कार्रवाई अमल में लाई गई है।

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि उदयपुर पंचायत में रावी नदी के तट पर अवैध रूप खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रजिस्ट्रेशन नंबर न दिखाने वाले आठ ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं, दस से 45 हजार के करीब जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed