फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal wood kept hidden in bushes recovered

झाड़ियों में छिपाकर रखी अवैध लकड़ी बरामद

Sat, 28 Aug 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Illegal wood kept hidden in bushes recovered
करंगड़ा राख में अवैध रूप से छिपा कर रखे देवदार के स्लीपर। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार में करंगड़ा राख वन बीट के तहत निरीक्षण के दौरान वन विभाग की टीम ने झाड़ियों में अवैध रूप से छिपाकर रखे देवदार के दो स्लीपर बरामद किए। दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने यह लकड़ी अपने कब्जे में ली है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए योजना बनाकर टीमों को फील्ड में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस बीट में अज्ञात वनकाटु पहले भी अवैध कटान करते रहे हैं। बहरहाल, अब ऐसे लोगों से निपटने के लिए वन विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों वनरक्षक की अगुवाई में टीम ने जंगल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मियाड़ी गला में अवैध रूप से काट कर झाड़ियों में छिपाए गए देवदार के दो स्लीपर बरामद किए गए, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। वनरक्षक ने इस मामले की सूचना बीट ऑफिसर को दी। उसके बाद वन विभाग की टीम ने अवैध कटान करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वन संपदा के बचाव के लिए वन उपमंडलाधिकारी ने भी टीम को नियमित निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग चंबा के उपमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खज्जियार क्षेत्र की करंगड़ा राख बीट स्थित अपर मियाड़ीगला में झाड़ियों में छिपा कर रखे दो देवदार के स्लीपर बरामद किए गए हैं। कहा कि वन विभाग पड़ताल करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed