फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal wood found in Chachul forest

चचूल जंगल में मिली अवैध लकड़ी

Wed, 22 Sep 2021 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Illegal wood found in Chachul forest
चंबा। चचूल जंगल में वन माफिया ने देवदार के पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी। इसको लेकर वन बीट के वन रक्षक ने तीसा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वन रक्षक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 15 सितंबर को जब वह अपने स्टाफ के साथ चचूल जंगल में गश्त कर रहा था तो उसी दौरान उन्हें वहां पर देवदार का कटा हुआ पेड़ मिला, वहीं आठ स्लीपर भी मौके पर बरामद हुए। वन काटुओं ने उन्हें अभी तक ठिकाने नहीं लगाया था।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने वन काटुओं को पकड़ने के लिए पूरा जंगल छान मारा लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 32,33 भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चचूल जंगल में अवैध कटान को लेकर तीसा थाने में शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed