{"_id":"610eba0b8ebc3e7ba154070e","slug":"illegal-road-leading-to-the-river-in-sundla-closed-chamba-news-sml379640496","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंडला में नदी को जाने वाली अवैध सड़क की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंडला में नदी को जाने वाली अवैध सड़क की बंद
विज्ञापन
सुंडला में नदी को जाने के लिए बनाई अवैध सड़क को बंद करने के लिए फैंकी चट्टानें।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मानसून सत्र में अवैध खनन का मामला उछलने के बाद चंबा में खनन विभाग भी हरकत में आ गया। सुंडला में खनन विभाग की टीम ने नदी में खनन करने के लिए बनाई अवैध सड़क को जेसीबी से बंद करवा दिया। सड़क के बीचोंबीच भारी भरकम चट्टान रख दी गई है। खनन विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि सुंडला में नदी में अवैध खनन जोरों पर है।
खननकारियों ने नदी में जाने के लिए अवैध रूप से कई मीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रखा है, जिसके जरिये ट्रैक्टर और जेसीबी नदी में पहुंच रही हैं। मशीनों से नदी से रेत निकालकर ट्रैक्टरों में भरकर सड़क किनारे ढेर लगाए जा रहे हैं। जबकि, ऐसा करने के लिए खननकारियों के पास किसी प्रकार की विभागीय अनुमति नहीं है। सड़क बनाने से पहले वन विभाग की एनओसी लेना भी अनिवार्य होता है। लेकिन, सुंडला में खननकारियों ने रातोंरात सड़क बना दी थी।
शनिवार को खनन अधिकारी ज्योति पुरी की अगुवाई में विभागीय टीम ने सुंडला में दबिश दी। विभागीय टीम को देख ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गए। टीम ट्रैक्टर चालकों पर तो कोई कार्रवाई नहीं कर सकी लेकिन जेसीबी को मंगवाकर नदी को जाने वाली सड़क को खोद कर सड़क के बीच एक बड़ी चट्टान रखवा दी। स्थानीय लोगों को हिदायत दी गई है कि वे इस सड़क को सुचारु न करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ज्योति पुरी ने बताया कि इस सड़क पर विभाग की नजर रहेगी। दोबारा सड़क सुचारु करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।