फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal occupation is tarnishing Chaugan 1 and 2: Sangh

चौगान एक और दो को दाग लगा रहे अवैध कब्जे : संघ

Thu, 26 Dec 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation is tarnishing Chaugan 1 and 2: Sangh
चंबा। ऐतिहासिक हेरिटेज चौगान नंबर एक और दो पर हुए अवैध निर्माण और कब्जों को हटाने के लिए चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आवाज बुलंद की है। पदाधिकारियों ने कहा कि कब्जों से ऐतिहासिक चौगान नंबर एक और दो की सुंदरता में ग्रहण लग रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोस्वामी, वरिष्ठ उपप्रधान ईश्वरी प्रसाद शर्मा, महासचिव सुरेश कश्मीरी, कानूनी सचिव सत्यवैद, सदस्य दयाराम गौतम और भागेश बोहरा ने कहा कि भरमौर जीरो प्वाइंट से पुराने बस स्टैंड तक के रास्ते में स्ट्रीट लाइटों की हालत सुधारी जाए।
विज्ञापन


शहर के मुख्य प्रवेश द्वार जीरो प्वाइंट से धड़ोग मोहल्ला तक लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों को रात के अंधेरे में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि रावी व्यू कैफे रोड पर लाइटें लगाकर नगर परिषद ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। अब वहां से गुजरने वाले राहगीरों को अंधेरे में ठोकरें खाने से निजात मिलेगी। उन्होंने मांग की है कि रावी व्यू कैफे ढलान को कचरामुक्त रखने के लिए उसके इर्द-गिर्द जाली की बाड़बंदी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि चौगान के परिधि गृह के सामने से प्रवेश के लिए प्रस्तावित मिनी मिलेनियम गेट निर्माण एक अच्छी पहल हैं। लेकिन, सभी सामाजिक संगठनों की सहमति आवश्यक है। चंबा के मुख्य डाकघर के सामने वाले छोटे गेट को भी मिनी मिलेनियम गेट में परिवर्तित कर दिया जाए तो चौगान के सौंदर्यीकरण में यह एक अच्छा कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed