फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal miners stirred up by police action

रावी नदी में अवैध खनन करने में जुटे तीन टरेक्टरों के काटे चालान

Sun, 06 Dec 2020 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Illegal miners stirred up by police action
चंबा। पुलिस ने रविवार को कियाणी में दबिश देकर रावी नदी में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों के मौके पर चालान काटे और जुर्माने के रूप में ट्रैक्टर मालिकों से साढ़े तेरह हजार रुपये वसूल किए। साथ ही ट्रैक्टर मालिकों को आदेश दिए कि वे दोबारा अवैध खनन के लिए अपने ट्रैक्टरों को रावी नदी में न उतारें। दोबारा अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर उनके ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया जाएगा। पुलिस ने राजपुरा में भी जाकर अवैध खनन का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस ने उदयपुर में भी दबिश देकर खननकारियों पर शिकंजा कसा। पुलिस की इस कार्रवाई से खननकारियों में हड़कंप मच गया है। एसएचओ शकीनी कपूर की अगुवाई में थाने की टीमें रोजाना रावी नदी में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। इतना ही नहीं सड़क पर वाहनों में अवैध रेत बजरी ढोने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि कियाणी में पुलिस ने माइनिंग के तीन चालान काटे हैं।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed