फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal felling case: Police has not been able to reach the forest cutters yet

अवैध कटान मामला : अभी तक वनकाटुओं तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Wed, 27 Mar 2024 05:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal felling case: Police has not been able to reach the forest cutters yet
चंबा। सिंगी-धामग्रां जंगल में अवैध कटान करने वाले अभी तक पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर हैं। एक तरफ जहां एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाई है तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की टीम सुराग मिलने का इंतजार कर रही है। करीब तीन सप्ताह पहले यहां अवैध कटान हुआ था। वन विभाग ने मौके पर जाकर करीब 85 प्रतिशत लकड़ी बरामद कर ली है। साथ ही पुलिस टीम ने जंगल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। साथ ही मौके पर दो पेड़ों के ठूंठ बरामद कर लिए है। मगर इससे आगे अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि इस माह उक्त जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से निरीक्षण किया गया और वन काटुओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र प्रेषित किया। मगर इस मामले में शिकायत ही दर्ज हुई है, जबकि आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई है। कुल मिलाकर यह मामला दबता जा रहा है। पुलिस चौकी द्ड्डा के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। टीम को जैसे की कोई सुराग मिलेगा, आगामी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पेड़ों के दो ठूंठ मौके पर जाकर बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed