फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the transfer is not stopped, the children will not be sent to school

तबादला न रोका तो बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल

Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
If the transfer is not stopped, the children will not be sent to school
सलूणी (चंबा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में शिक्षा ग्रहण कर रहे पांच सौ बच्चों के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने चेताया कि अगर पांच दिनों के भीतर अध्यापक का तबादला रद्द नहीं होता है तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही अपने बच्चों को स्कूल में नहीं भेजेंगे। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें तीस मार्च को जानकारी मिली कि स्कूल में तैनात अंग्रेजी के प्रवक्ता का तबादला कुल्लू कर दिया गया है। 31 मार्च को बैठक कर इसके बारे में शिक्षा विभाग, एसडीएम सलूणी सहित भाजपा के प्रभारी अविनाश खन्ना को अवगत करवाया और तबादला रद्द करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्कूल प्रधानाचार्य ने राजनीतिक दबाव के चलते अध्यापक को उसकी अनुपस्थिति में ही रिलीव कर दिया। इस मामले को लेकर अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि एसडीएम को भी अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके प्रधानाचार्य ने अध्यापक को रिलीव कर दिया है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष देसराज ने बताया कि विभाग से भी इसके बारे में जानकारी मांगी गई है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई गई है। अभिभावक दिनेश कुमार, रमेश कुमार, इंदु देवी, मान सिंह, खेम राज, राकेश कुमार, रेखा ठाकुर, कुलदीप सिंह, चतुर्भुज शर्मा, केशव राम और सतीश कुमार ने शिक्षक का तबादला जल्द रद्द करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द मामले की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि अध्यापक के अनुपस्थिति होने पर रिलीव कैसे किया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. स्वाति गुप्ता ने कहा कि जब अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मामले के बारे में अवगत करवाया तो तुरंत प्रधानाचार्य को अध्यापक को रिलीव न करने के आदेश जारी किए गए। बावजूद इसके अध्यापक को रिलीव कैसे किया गया, इसकी जांच करवाई जाएगी। जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि मामले के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed