{"_id":"64247127c711b8d9a704ef79","slug":"if-the-teacher-is-not-posted-in-the-school-we-will-protest-with-the-children-chamba-news-c-19-1-104545-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल में शिक्षक की तैनाती नहीं की तो बच्चों के साथ देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल में शिक्षक की तैनाती नहीं की तो बच्चों के साथ देंगे धरना
Wed, 29 Mar 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जम्मुहार में 50 विद्यार्थियों का जिम्मा मात्र एक अध्यापक के कंधों पर है। अध्यापक के पद न भरे जाने पर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को चेताया है कि यदि 15 दिनों के भीतर अध्यापक की तैनाती विद्यालय में नहीं की जाती है तो वे अपने बच्चों के साथ जिला मुख्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। बुधवार को अभिभावकों ने उपायुक्त डीसी राणा को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों इंदू, आशा कुमारी, ममता देवी, निशा आदि ने बताया कि जम्मुहार स्कूल में काफी समय से अध्यापक का पद रिक्त चला हुआ है। इसके बारे में कई बार शिक्षा विभााग को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बताया कि सभी बच्चों के अभिभावकों ने निर्णय किया है कि अगर अध्यापक की कमी को 15 दिन के भीतर पूरा नहीं किया तो अभिभावक बच्चों समेत धरने पर बैठ जाएंगे।