{"_id":"68bb10b43619f70b3c028bca","slug":"if-the-situation-becomes-normal-then-telka-chhinj-fair-will-be-held-in-a-grand-manner-chamba-news-c-88-1-ssml1004-160102-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हालात सामान्य हुए तो भव्य रूप में होगा तेलका छिंज मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हालात सामान्य हुए तो भव्य रूप में होगा तेलका छिंज मेला
Fri, 05 Sep 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। छिंज मेला तेलका को लेकर वीरवार को बैठक कमेटी अध्यक्ष देशराज बसंत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया कि 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाला पारंपरिक छिंज मेला इस बार खराब मौसम और भूस्खलन के कारण सीमित रूप से ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि अगर मौसम साफ होता है और हालात सामान्य होते हैं तो मेले को भव्य रूप में आयोजित करने की पूरी तैयारी की जाएगी।
बैठक में चमारु राम, महामंत्री महेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर आदि ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हैं, जिससे बड़े स्तर पर भीड़ जुटाना खतरनाक साबित हो सकता है। इसी कारण मेले को केवल औपचारिकता के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। हालांकि कमेटी ने कहा कि मेला हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए इसे पूरी तरह रद्द नहीं किया है। यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ होता है और हालात सामान्य होते हैं तो मेले को भव्य रूप में आयोजित करने की पूरी तैयारी की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन व कमेटी द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। इस मौके पर परम देव ठाकुर, संजीव कुमारी, धर्मेंद्र सूर्या , बबलू खान और राज कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।