{"_id":"68bb10d42ca23364290bd2d6","slug":"if-information-about-online-studies-is-not-given-then-action-will-be-taken-chamba-news-c-88-1-cmb1003-160086-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऑनलाइन पढ़ाई की जानकारी न दी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऑनलाइन पढ़ाई की जानकारी न दी तो होगी कार्रवाई
Fri, 05 Sep 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी विभाग को देनी होगी। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा सकती है। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लेता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी समस्या के चलते कक्षाएं नहीं लगाई जा रही है, इसका भी कारण विभाग को बताना होगा।
विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद ऑनलाइन कक्षाओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित बनाना है, ताकि छुट्टियों के दौरान भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से समस्त स्कूल शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए है। 7 सितंबर तक ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था रहेगी। यदि इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं होती है तो ऑनलाइन कक्षाओं को बढ़ाया भी जा सकता है। उल्लेखनीय है कि जिले सहित प्रदेश में भारी बारिश से व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। भारी बारिश के कारण स्कूल भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सरकार की ओर से 7 सितंबर तक बच्चों और शिक्षकों को छुट्टियां दी गई है। साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के भी निर्देश दिए हैं। ऐसे में विभाग मॉनिटरिंग कर रहा है।
विभाग की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकतर स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, जो शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग मॉनिटरिंग भी कर रहा है। भाग सिंह, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग चंबा