फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Identification of bike riders who carried out the deadly attack

Chamba News: जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवारों की पहचान

Wed, 07 Jun 2023 06:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Jun 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Identification of bike riders who carried out the deadly attack
चंबा। खेत में काम करके लौट रहे व्यक्ति को लहूलुहान करने वाले चार बाइक सवारों की पुलिस ने पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी पीड़ित के पहचान करन के उपरांत होगी। फिलहाल तीसा थाना की पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए मारपीट करके भागे बाइक सवारों को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन

जैसे ही घायल टांडा मेडिकल कॉलेज से उपचार करवाकर लौटेगा तो उससे इन आरोपियों की पहचान करवाकर पुलिस गिरफ्तारी की प्रक्रिया को अंजाम देगी। 27 मई को जब लोभी राम निवासी खल्ली अपने खेत में काम करके घर जा रहा था तो उसी दौरान सड़क में दो बाइकों पर आए अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उन्होंने उसके ऊपर लात घूसें बरसाना शुरू कर दिया और पत्थरों के साथ भी उसके उपर प्रहार किया। उसे सड़क पर अधमरा छोड़कर बाइक सवार वहां से भाग खड़े हुए। घायल को घटना के उपरांत बेसुध हालत में सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया जहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौजूदा समय में उसका उपचार टांडा में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल की हालत में अब काफी सुधार है। अब पुलिस उसके आने का इंतजार कर रही है। उसकी ओर से आरोपियों की पहचान होते ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed