फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   husband in police custody

आरोपी पति तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 28 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा) Updated Sun, 28 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बैरास्यूल डैम में विवाहिता का शव मिलने के मामले में उसके पति को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी जर्म सिंह को न्यायाधीश के सामने पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि बैरास्यूल डैम में बितो देवी पत्नी जर्म सिंह का शव शनिवार सुबह मिला था। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने बयान दिया था कि उसका जीजा उसकी बहन को परेशान करता था। इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली है। उधर, डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस रिमांड में आरोपी से सच उगलवाने की कोशिश करेगी। अगर मामले में और लोग भी शामिल होंगे, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed