फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   husband attacked wife salooni chamba

बाड़का पंचायत में पति ने पत्नी पर किया दराटी से वार, घायल

Tue, 28 Jul 2020 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
husband attacked wife salooni chamba
चंबा। सलूणी क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बाड़का में पति ने पत्नी पर दराटी से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इससे महिला को चेहरे और गले में चोटें गंभीर चोटें आई हैं। महिला को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला की पहचान उमा निवासी गांव पटोतरी डाकघर बाड़का के रूप में हुई। आरोपी पति जर्म सिंह घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही तेलका चौकी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस चौकी प्रभारी विक्रांत की अगुवाई में आरोपी को बाड़का से नड्डल जंगल के रास्ते एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने किहार थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपी जर्म सिंह ने घर में रखी दराटी उठाई और पत्नी पर हमला कर दिया। इससे महिला लहूलुहान हो गई। महिला के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला को अन्य ग्रामीणों ने उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed