फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hunger strike over shortage of doctors in hospitals

Chamba News: अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर आमरण अनशन

Tue, 19 Aug 2025 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 19 Aug 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike over shortage of doctors in hospitals
चंबा के नागरिक अस्पताल  किहार की समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे पंचायत उप प्रधान और अन्य।संवाद
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल किहार और सलूणी में डॉक्टरों की कमी को लेकर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान विक्की कुमार ने ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को वह अस्पताल के बाहर जैसे ही अनशन पर बैठे, उनके समर्थन में अन्य लोग भी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच दिन पहले उन्होंने एसडीएम को इसकी सूचना दे दी थी, लेेकिन अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद नहीं भरे गए। यही वजह है कि अब उन्होंने सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो सरकार का कोई नुमाइंदा पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


विक्की कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल किहार और सलूणी में एक-एक डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रात को मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए चंबा या डलहौजी की दौड़ लगानी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल किहार में मेडिकल अफसर के 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन नौ पद कई सालों से खाली पड़े हैं। एक दंत चिकित्सक और 12 स्टाफ नर्सों के पद खाली पड़े हैं। इसी तरह सलूणी अस्पताल में सात पद मेडिकल अफसरों के खाली पड़े हैं। एक दंत चिकित्सक व 12 स्टाफ नर्सों के पद खाली हैं। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि दोनों अस्पतालों में खाली पदों के बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed