{"_id":"605b6da98ebc3ecc5f0d10c9","slug":"hundered-trained-iti-holders-will-selected-in-company-chamba-news-sml3653886100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देगी कंपनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 26 मार्ग को सुजुकी मोटर गुजरात प्लांट के लिए आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें कंपनी प्रबंधन की ओर से सौ बेरोजगार प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करवाया जाएगा। साक्षात्कार में आईटीआई में 60 प्रतिशत और दसवीं में 50 प्रतिशत से उत्तीर्ण 18 से 23 वर्षीय अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कंपनी फीटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर ट्रेडों के पदों पर भर्ती करेगी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि सुजुकी मोटर कंपनी प्रबंधन की ओर से आयोजित साक्षात्कार में इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों (दसवीं, जमा दो की मार्क्सशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, आईटीआई मार्क्सशीट, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, पैनकार्ड, आधार कार्ड) के साथ भाग ले सकते हैं। बताया कि वर्ष 2015, 2016, 2017, 2018, 2019 सहित 2020 में परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।