{"_id":"68e4010618284e157f054067","slug":"human-birds-will-fly-from-nihani-to-the-truth-chamba-news-c-88-1-cmb1003-162774-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निहाणी से साच के लिए उड़ेंगे मानव परिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निहाणी से साच के लिए उड़ेंगे मानव परिंदे
Mon, 06 Oct 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन और रोमांच की दृष्टि से प्रसिद्ध खज्जियार में साहसिक खेलों को और बढ़ावा मिलने जा रहा है। यहां तीसरी पैराग्लाइडिंग साइट को सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। यह नई साइट निहाणी से साच के लिए निर्धारित की गई है, जहां से अब पर्यटक मानव परिंदों की तरह आकाश में उड़ान भर सकेंगे।
इससे पहले खज्जियार में दो पैराग्लाइडिंग साइटें पहले से ही संचालित हैं। तीसरी साइट के लिए जिला पर्यटन विभाग ने विशेषज्ञों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया था, जिसके बाद इसे सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि तीसरी साइट को स्वीकृति मिलने से न सिर्फ पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी रोजगार का साधन मिलेगा। इस तरह की साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देना सरकार की रोजगार नीति का हिस्सा है। तीसरी साइट के शुरू होने से पर्यटक नए ट्रैक और नजारे अनुभव कर पाएंगे, वहीं स्थानीय युवक प्रशिक्षित होकर पायलट, गाइड और टेक्निकल सपोर्ट जैसी भूमिकाओं में सक्रिय हो सकेंगे। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।