{"_id":"60db4a028ebc3ec3093dc8a8","slug":"hrtc-wiill-send-11-buses-on-other-stste-routes-chamba-news-sml375245536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों के लिए ग्यारह रूटों पर चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों के लिए ग्यारह रूटों पर चलेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले से बाहरी राज्यों के लिए एक जुलाई से 11 रूटों पर बसें दौड़ेंगी। एचआरटीसी ने इसके लिए तैयारी कर ली है। परिवहन निगम महत्वपूर्ण रूटों पर दो-दो बसें भेजने की योजना बना रहा है। जबकि, अन्य रूटों पर फिलहाल एक ही बस भेजी जाएगी। एचआरटीसी ने 11 इंटरस्टेट बस रूटों को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बहरहाल, बुधवार को एचआरटीसी इन रूटों पर बसें दौड़ाने को लेकर अंतिम फैसला लेगा।
वर्तमान में जिले भर में एचआरटीसी ने बस सेवा बहाल की है। करीब 70 रूटों पर निगम की बसें रोजाना आवाजाही कर रही हैं। हालांकि, रविवार के दिन बस रूटों में कटौती की जा रही है और मात्र दस से 15 रूटों पर सेवाएं दी जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए और सरकार के निर्देशानुसार अब बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा एक जुलाई से शुरू हो रही है। ऐसे में निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बुधवार को बस रूट फाइनल हो जाएंगे।
इन रूटों पर बसें चलाने की है योजना
निगम की ओर से चंबा से दिल्ली और पठानकोट के लिए दो-दो बसें चलाने की योजना है। इसके अलावा, चंडीगढ़, मंडी, चंबा-शिमला वाया परवाणु, चंडीगढ़, हरिद्वार, शिमला बैरागढ़ और चंबा- मनाली रूट शामिल हैं। एचआरटीसी ने इन ग्यारह रूटों को प्रस्तावित किया है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है। उधर, आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि बाहरी राज्यों के लिए 11 बस रूटों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। कहा कि बुधवार को शाम तक इन रूटों को चलाने पर अंतिम मुहर लग जाएगी।