फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC decision adds to passengers' woes; three bus services affected.

Chamba News: एचआरटीसी के फैसले से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें, तीन बस सेवाएं प्रभावित

Mon, 13 Jul 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
HRTC decision adds to passengers' woes; three bus services affected.
चंबा-कटारा बस सेवा बंद, डलहौजी-सुरंगानी बस भी कटारा तक सीमित, सुरंगानी-चंबा रूट भी ठप
विज्ञापन

विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, व्यापारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो की ओर से बस सेवाओं में किए गए बदलावों से दूरदराज के क्षेत्रों के यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। चंबा-कटारा बस सेवा बंद कर दी गई है। पहले सुरंगानी तक संचालित होने वाली डलहौजी-सुरंगानी बस सेवा को अब कटारा तक सीमित कर दिया है। सुरंगानी-चंबा बस सेवा भी बंद होने से लोगों में रोष है।
इन बदलावों का सबसे अधिक असर रोजाना सफर करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन पहले ही सीमित है। ऐसे में लगातार बस सेवाएं बंद या सीमित किए जाने से आवागमन और अधिक कठिन हो गया है।
विज्ञापन

यश ठाकुर, अर्पित ठाकुर, करण कुमार, योगराज, प्रथम कुमार, सानिया ठाकुर और अवंतिका ठाकुर ने बताया कि बस सेवाओं में बदलाव से पहले न तो यात्रियों को पर्याप्त सूचना दी जाती है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। लोगों को बीच रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ रही है। निजी वाहनों या अधिक किराया देकर अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि प्रभावित बस सेवाओं की जल्द समीक्षा कर उन्हें बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बसों की कमी के कारण अस्थायी रूप से कुछ सेवाओं में बदलाव करना पड़ा है। समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बस सेवाएं सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed