{"_id":"622e27bd87d064564c1453d9","slug":"hrtc-buses-started-in-pangi-from-14th-march-chamba-news-sml4024875139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र पांगी में आज से चलेंगी एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र पांगी में आज से चलेंगी एचआरटीसी की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सभी संपर्क मार्गों पर सोमवार से एचआरटीसी बसों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके लिए एचआरटीसी का पूरा स्टाफ पांगी पहुंच चुका है। चालक, परिचालकों को अपने रूटों पर जाने के लिए दिशानिर्देश भी जारी हो चुके हैं। बर्फबारी के कारण घाटी में अधिकतर संपर्क मार्ग बंद पड़े थे। इन्हें लोक निर्माण विभाग ने अब बहाल करवा दिया है। मार्ग बहाल होने के बाद भी लोग पैदल आवाजाही कर रहे थे।
इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन के समक्ष मांग रखी थी कि जो मार्ग बहाल हो चुके हैं। उनके ऊपर बसों की आवाजाही शुरू करवाई जाए। इसके बाद प्रशासन ने एचआरटीसी को अपना स्टाफ बुलाने के निर्देश दिए। शनिवार को पूरा स्टाफ पांगी पहुंच गया। अब नियमित रूप से पांगी के मार्गों पर बसों सहित अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
स्थानीय निवासी देई, सुरम चंद, रेखा, मनोज, सुभाष चंद्र, रीना कुमारी और शीला कुमारी का कहना है कि इस साल पहली बार मार्च माह में संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल होने जा रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और विभाग का आभार प्रकट किया है। तीन के माह बाद लोगों को बस सुविधा का लाभ मिलेगी।
विज्ञापन
लोनिवि के सहायक अभियंता रवि कुमार ने बताया कि लोगों की जिन संपर्क मार्गों को बहाल करने की मांग थी, उन सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल किया जा चुका है। अन्य मार्गों की बहाली का कार्य प्रगति पर है।
आवासीय आयुक्त पांगी बलवान चंद ने बताया कि पांगी में एचआरटीसी का पूरा स्टाफ पहुंच चुका है। बहाल हो चुके संपर्क मार्गों पर सोमवार से बसों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।