{"_id":"66994cc5eba6065c360ca656","slug":"hrtc-bus-will-soon-run-from-pangi-to-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129237-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी से चंबा के लिए जल्द दौड़ेगी एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी से चंबा के लिए जल्द दौड़ेगी एचआरटीसी बस
Thu, 18 Jul 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को अब जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए दिक्कतें नहीं आएंगी। परिवहन निगम जल्द पांगी से चंबा के लिए वाया साच पास बस सेवा शुरू कर सकता है। 19 जुलाई शुक्रवार को बस का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई से इस रूट पर रोजाना बस चलेगी।
लोक निर्माण विभाग ने एचआरटीसी को दो दिन पहले सड़क की फिटनेस रिपोर्ट सौंप दी है। अब 19 जुलाई को एचआरटीसी की बस को भी ट्रायल के तौर पर भेजा जाएगा। यह ट्रायल मौसम पर भी निर्भर रहेगा। यदि मौसम खराब रहता है तो इसे रद्द किया जा सकता है। पांगी से जिला मुख्यालय चंबा के लिए बस सेवा शुरू होने से सवारियों को टैक्सियों में किराया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री करीब 305 रुपये किराया देकर किलाड़ से चंबा पहुंच सकेंगे। मार्ग पर बस सेवा शुरू न होने के कारण पहले सवारियों को टैक्सियों में करीब 1000 रुपये किराया खर्च कर चंबा और किलाड़ पहुंचना पड़ता था। किलाड़ से चंबा के लिए बस सुविधा मिलने से लोगों को अतिरिक्त सफर करने से भी निजात मिलेगी। चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 175 किलोमीटर है। इसे तय करने में आठ से दस घंटे का समय लगेगा। यह बस किलाड़ से सुबह 9:00 बजे चंबा के लिए चलेगी। चंबा से सुबह 5:15 बजे सवारियों को लेकर बस किलाड़-पांगी रूट पर चलेगी।
एचआरटीसी के सब डिपो पांगी के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि निगम ने वीरवार को बस का ट्रायल करना था, लेकिन बुधवार रात को हुई बारिश के कारण इसे शुक्रवार के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई के बाद चंबा के लिए किलाड़ से एचआरटीसी बस सेवा शुरू करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
--
बर्फबारी के बाद छह महीने तक बंद रहता है मार्ग
सितंबर-अक्तूबर में बर्फबारी के चलते चंबा-बैरागढ़-किलाड़ मार्ग वाया साच पास मार्ग हर साल करीब छह माह तक आवाजाही के लिए बंद हो जाता है। पांगीवासियों को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने के लिए कुल्लू-मनाली और वाया जम्मू-कश्मीर 650 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।