फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus stopped after two kilometers

Chamba News: दो किलोमीटर चलते ही फूल गया एचआरटीसी बस का दम

Sun, 26 Feb 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus stopped after two kilometers
चंबा-खज्जियार मार्ग पर खराब खड़ी परिवहन निगम की बस।संवाद
खज्जियार (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें यात्रियों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। आए दिन किसी ने किसी रूट पर एचआरटीसी की बसों का दम फूल रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को भी खज्जियार से चंबा के लिए रवाना हुई बस बीच रास्ते में ही बंद हो गई।
विज्ञापन
















खज्जियार से चंबा के लिए सुबह 8:15 बजे 20 सवारियों को लेकर निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस महज दो किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मियाड़ी गला में बीच राह में हांफ गई। चालक-परिचालक बस में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कुछ बस स्टार्ट नहीं हो सकी। मजबूर होकर यात्रियों को निजी वाहनों से अपने गंतव्यों पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन








सवारियों में संजय कुमार, रमेश कुमार, विक्रम कुमार, भवनेश कुमार, सुनील कुमार और राज कुमार ने बताया कि पहले भी कई बार निगम की बसें बीच राह में ही साथ छोड़ जाती रही हैं। प्रबंधन को खराब बसों की मरम्मत करवाने के बाद इनकी रूटीन चैकिंग कर ही रूटों पर भेजना चाहिए। बसों का बीच राह पर खराब हो जाना सवारियों की मुसीबतें बढ़ा देता है। उन्होंने निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से खटारा बसों के बजाए नई बसें रूटों पर भेजने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई थी। यात्रियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस भेजी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed