फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus runs from Pangi to Chamba after nine months

Chamba News: नौ महीने बाद पांगी से चंबा के लिए दौड़ी एचआरटीसी बस

Fri, 19 Jul 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus runs from Pangi to Chamba after nine months
चंबा के किलाड़ पागी से रवाना होने से पहले परिवहन निगम की बस।स्त्रोत जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ से जिला मुख्यालय चंबा के लिए करीब नौ महीने बाद बस सेवा फिर शुरू हो गई है। बीते वीरवार को ट्रायल सफल रहने के बाद शुक्रवार को एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने किलाड़-बैरागढ़-चंबा वाया साच-पास रूट पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बर्फ के पहाड़ काटकर इस मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही आठ जून को शुरू कर दी गई थी। 19 जुलाई से बस सेवा भी शुरू हो गई है।भारी बर्फबारी के चलते किलाड़-बैरागढ़-चंबा वाया साच-पास मार्ग हर साल करीब नौ महीने तक बंद रहता है।
विज्ञापन

उधर, बस सेवा शुरू होने से पांगी उपमंडल की 19 पंचायतों के लोगों को चंबा जाने के लिए टैक्सी चालकों को भारी-भरकम किराया नहीं देना पड़ेगा। एसडीएम रमन घरसंघी ने किलाड़ बस अड्डे में पूजा-अर्चना के बाद बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब यह बस रोजाना चंबा से पांगी और पांगी से चंबा के लिए चलेगी। चंबा से पांगी के लिए बस का किराया 390 रुपये रहेगा। वहीं, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत छूट के साथ किराया लिया जाएगा। 14 हजार फीट की ऊंचाई पर एचआरटीसी बस को चलाना चालक के लिए भी एक चुनौतीपूर्ण रहता है। यह बस सेवा दो दिन पहले शुरू होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 175 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में आठ से दस घंटे का समय लगेगा। यह बस किलाड़ से सुबह 9:00 बजे चंबा के लिए रवाना होगी। चंबा से सुबह 5:15 बजे सवारियों को लेकर बस किलाड़ पांगी रूट पर चलेगी

--
एचआरटीसी सब डिपो प्रभारी पांगी संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एसडीएम पांगी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि चंबा के लिए वाया साच पास बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed