फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus not going on scheduled route since last five days

Chamba News: पांच दिन से निर्धारित रूट पर नहीं जा रही एचआरटीसी बस

Fri, 06 Oct 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus not going on scheduled route since last five days
चंबा। चंबा-झुटार रूट की बस पांच दिन से अपने रूट पर नहीं पहुंच रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक-परिचालक मर्जी से तीन किमी पीछे बस रोक देते हैं।
विज्ञापन

इससे आगे जाने वाले यात्रियों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। कई सवारियां सामान पीठ पर उठाकर पैदल यात्रा करती हैं तो कुछ निजी वाहनों के सहारे घर पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से बस को निर्धारित रूट तक लेकर जाने के चालक-परिचालक को निर्देश देने की मांग उठाई है।

रोशन लाल, किशन चंद, मुकेश कुमार, रोहन, मीना देवी और रवीना ने बताया कि कई बार चालक को बस अपने निर्धारित रूट तक पहुंचाने के लिए कहा गया है, लेकिन वे सवारियों की बात तो अनदेखा कर देते हैं। कहा कि इस बस सेवा से सैकड़ों लोगों समेत विद्यार्थियों को लाभ मिलता है, लेकिन बीच राह में सवारियां उतार देने से उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed