फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus headed for Kalauta gasped in the sand

Chamba News: कलौता के लिए रवाना हुई एचआरटीसी बस बालू में हांफी

Mon, 06 Oct 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Oct 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus headed for Kalauta gasped in the sand
चंबा में बालू के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की बस।संवाद
चंबा। प्रदेश सरकार बेहतर परिवहन सेवा के दावे तो कर रही है मगर जिला चंबा के रूटों पर दौड़ने वाली सरकारी बसें न्यू बस स्टैंड से निकलने के बाद तीन किलोमीटर की दूरी तय कर हांफ रही है। ऐसा ही मामला शनिवार शाम को पेश आया।
विज्ञापन

न्यू बस स्टैंड चंबा से कलौता के लिए रवाना हुई एचआरटीसी बस बालू बाजार के समीप हांफ गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, चालक और परिचालक ने बस को दुरुस्त करने के प्रयास किए मगर उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। मामले की सूचना विभागीय कार्यालय दी गई। जहां से दूसरी बस को रूट पर भेजा गया। इससे यात्रियों को करीब आधा घंटा बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा से कलौता की दूरी करीब बीस किलोमीटर है। शाम करीब पांच बजे यह बस रूट पर रवाना हुई मगर करीब 15 मिनट के बाद बालू में खराब हो गई। यात्रियों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, बिमला देवी, रेखा देवी, पूनम कुमारी, सुनीता देवी, अमित कुमार का कहना है कि बस खराब होने से परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि जिले के रूटों पर दौड़ने वाली बसें खटारा हो गई हैं। सरकार को नई बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। बस में करीब बीस सवारियां थी। ऐसे में दूसरी बस के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि इस बारे जानकारी मिली थी। बस के खराब होने के बाद दूसरी बस भेजी गई। निगम बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed