फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus gasped midway

बीच रास्ते में हांफ गई एचआरटीसी बस

Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus gasped midway
चंबा जुम्महार मार्ग पर लुड्डू के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस खराब होने के बाद अंधेरे में खड़े ? - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-उटीप-बाट-अगाहर रूट पर भेजी गई एचआरटीसी की बस लुड्डू के पास बीच रास्ते में ही हांफ गई। निगम प्रबंधन से संपर्क करने पर मेकेनिक ने मौके पर पहुंच कर बस की मरम्मत की। यह बस बुधवार सायं पौने छह बजे बस अड्डे से चली थी, जो देर रात साढ़े दस बजे अगाहर पहुंची। बस में सवार 37 सवारियों को जंगल के रास्ते अपने घरों के लिए कूच करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बसों की समय पर मरम्मत न होने से रूटों पर भेजी जाने वाली बसें दुर्घटना का कारण भी बन सकती हैं। बस में सवार अजय ठाकुर, निक्कू राम, सुरेश कुमार, भावना कुमारी, रंजना कुमारी, रविंद्र कुमार, विशाल कुमार, विजय कुमार, बिट्टू राम, विक्की, अनीश, पंकज, रवि, देवदत्त, टेक चंद, लौकी ठाकुर, राजिंद्र ठाकुर और कृष्ण ठाकुर ने बताया कि चंबा-उटीप-बाट-अगाहर मार्ग पर खटारा बसें भेजी जा रही हैं। इसका खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में पांच घंटे लग रहे हैं। इससे आईटीआई प्रशिक्षुओं, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी की कार्यप्रणाली को कोसते हुए व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बैरागढ़-शिमला रूट की बस शिमला के पास, चंबा-उटीप-बाट-अगाहर रूट पर भेजी गई एचआरटीसी की एक बस लुड्ड्ू के पास, जबकि दूसरी बाड़का के पास खड़ी है। इसके अलावा चंबा-घरमाणी रूट पर गत सोमवार को भेजी गई बस की लाइटें खराब हो गई थीं, जिन्हें मेकेनिक ने मौके पर पहुंचकर दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा डिपो के अड्डा प्रभारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि चंबा-अगाहर रूट की बस बीच राह खराब हो गई। सूचना मिलने पर मेकेनिक को मौके पर भेज कर बस को दुरुस्त कर निर्धारित रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed